ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
छत्तीसगढ़दुर्ग

पुरानी गंज मंडी में महापौर का औचक निरीक्षण, पेवर ब्लॉक में खामियाँ उजागर

दुर्ग/ नगर पालिक निगम।नगर पालिक निगम द्वारा शहर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर उपअभियंता हरिशंकर साहू के साथ पुरानी गंज मंडी में चल रहे पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर पहुँचकर पेवर ब्लॉक्स की गुणवत्ता, बिछाने की प्रक्रिया, लेबर की उपलब्धता और समतलीकरण की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा था। पेवर ब्लॉक की फिटिंग, लेवलिंग, उपयोग में आ रही सामग्री की गुणवत्ता एवं कार्य की गति सभी में गंभीर अनियमितताएँ नजर आईं। कहीं पेवर ब्लॉक ठीक से दबाए नहीं गए थे, तो कहीं रेत और बेस लेयर की मोटाई मानक से कम पाई गई।

इन खामियों को देखकर महापौर ने अधिकारियों और मौके पर उपस्थित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में घटिया और लापरवाह निर्माण कार्य ओर निर्माण कार्य मे जरा भी तराई नही और कार्य मे गुणवत्ता नही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

महापौर ने मौके पर ही निर्देश दिया कि जहाँ-जहाँ मानक अनुसार कार्य नहीं हुआ है, वहाँ पूरा पेवर ब्लाक उखाड़कर दोबारा सही गुणवत्ता के साथ लगाया जाए।”

महापौर ने जोर देते हुए कहा कि नगर निगम शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है, और ऐसे में ठेकेदारों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने यह भी चेताया कि यदि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराई गई, तो ठेकेदार पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को महापौर ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए ताकि समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा हो सके।

कार्यस्थल पर मौजूद निगम अमला, संबंधित अधिकारी और ठेकेदार प्रतिनिधि पूरी रिपोर्ट तैयार कर महापौर को सौंपेंगे।

महापौर अलका बाघमार एवं प्रभारी देव नारायण चंद्राकर ने अंत में कहा मेरी पहली प्राथमिकता शहर की गुणवत्ता है, विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनदेखी को तुरंत सुधारा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button