ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

थाना खुर्सीपार की कार्रवाई: मोबाइल लूटने वाले दो युवक गिरफ्तार

खुर्सीपार| : थाना खुर्सीपार पुलिस ने मोबाइल लूटने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई केवल तीन घंटे के भीतर की गई, जब पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहे हैं।

घटना की जानकारी: प्रार्थी उदय कुमार निषाद, निवासी गौतम नगर, ने पुलिस को बताया कि 16 अक्टूबर की रात लगभग 10:45 बजे, जब वह दूध खरीदने जा रहा था, तभी आरोपी रवि विश्वकर्मा उर्फ खिलु और रोशन यादव ने उसे रोककर लूटपाट की। खिलु ने उसे कटर दिखाकर पैसे निकालने के लिए कहा, जबकि रोशन ने उसकी जेब से पर्स और मोबाइल फोन लूट लिया।

पुलिस कार्रवाई: वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज की टीम ने तुरंत मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पड्डा प्राइड शराब दुकान के पास मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहे हैं। मुखबिर के बताए हुलिये के अनुसार, पुलिस ने दोनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने लूट की गई मोबाइल की बात स्वीकार की।

जप्त सामग्री: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक वीवो 20 कंपनी का मोबाइल (कीमत 10,000 रुपये), प्रार्थी का आधार कार्ड, और लूट में प्रयुक्त थर्माकोल कटर बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी ;-

रवि विश्वकर्मा उर्फ खिलु, पिता शिव नारायण विश्वकर्मा, उम्र 19 वर्ष

रोशन यादव, पिता फीरत यादव, उम्र 19 वर्ष

उन्हें आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, सउनि करन सोनकर, और आरक्षक हेमंत साहू सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button