ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पत्रकार पर हमले के आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। पत्रकार के साथ हुए प्राण घातक हमले में पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमलेश्वर थाना प्रभारी गोपाल वैश्य ने बताया कि 3 मार्च को वुड आईलैंड कॉलोनी अमलेश्वर में निवासी रत्नाकर राव शिंदे से मिलने पहुंचे दोस्त कौशल विश्वकर्मा के साथ पत्रकार धीरेंद्र गिरी गोस्वामी की रास्ते में कालोनी के भीतर जाते समय रत्नाकर शिंदे से मुलाकात हुई।

फिर तीनों मिलकर घर जाने लगे। कॉलोनी में मोनू साहू उसके दोस्त भीड़ लगाकर खड़े थे। इस दौरान रत्नाकर उनकी पत्नी रमा शिंदे पत्रकार के दोस्त कौशल सभी वहां से निकले। तभी मोनू साहू आक्रोशित होकर रत्नाकर को कहने लगा कॉलोनी में रहने नहीं दूंगा। इसी बात को लेकर मोनू साहू और अन्य से विवाद हो गया।

मोनू ने रत्नाकर, धीरेन्द्र व कौशल पर प्राणघातक हमला कर दिया। घटना में धीरेन्द्र को गंभीर चोट आई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू को पकड़ लिया गया था। उसके बाद अन्य फरार आरोपी बजरंग चौक अमलेश्वरडीह निवासी जय प्रकाश साहू , दलाल आफिस दीपक धीवर को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button