ब्रेकिंग
जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्ग शहर एवं राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से बढ़ रही दुर्घटनाएं, निगम आयुक्... पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, दुर्ग की बैठक संपन्न, कर्मचारी हितों एवं संगठन विस्तार पर हुई म... प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्ती, इंदिरा मार्केट की पांच दुकानों पर कार्रवाई, सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाया विशाल चिकित्सा शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप किफायती सब्जी की टोकरी का शुभारंभ,नवाचार से सजी सब्जी की टोकरी,किफायती दरों पर मिलेंगी ताजी एवं गुणव... लिफ्ट मांगकर युवक ने की लूट, मारपीट के बाद एक्टिवा, मोबाइल और नकदी लेकर फरार; आरोपी गिरफ्तार एसटीएफ जवानों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, मंत्री गजेन्द्र यादव रहे मुख्य अतिथि अंबिकापुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़

जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू

भिलाई। भिलाई जवाहर मार्केट पावर हाउस स्थित पारख ज्वेलर्स के स्टोर में सोमवार तड़के करीब 3:21 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। छावनी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में अग्निशमन कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग फैलने से रोक दी गई।

जानकारी के अनुसार, पारख ज्वेलर्स के संचालक श्री गजानंद के स्टोर में अचानक आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन कार्यालय से एक दमकल वाहन मौके पर भेजा गया। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद अग्निशमन कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया।

आग बुझाने में करीब एक दमकल वाहन के पानी का इस्तेमाल हुआ। आग की चपेट में आने से दुकान में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जवाहर मार्केट की संकरी और व्यस्त गलियों के कारण दमकल वाहन को घटनास्थल तक पहुंचाने में कर्मचारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी दिनेश कुमार राउटे के मार्गदर्शन में दल प्रभारी विजय चतुर्वेदी के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मचारी रामनाथ कुरे, जितेन्द्र वर्मा और हरीश ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की।

अग्निशमन कर्मियों की तत्परता और टीमवर्क के चलते आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया और इसे आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक दिया गया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button