ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
दुर्ग

मनरेगा अमृत सरोवर स्थल पर 26 नवंबर, संविधान दिवस के अवसर पर होंगे विविध आयोजन

दुर्ग| कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजंरग कुमार दुबे के मार्गदर्शन में जिले के महात्मा

गांधी नरेगा अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर स्थल पर 26 नवंबर को संविधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन होगा।

इस संबंध में जनपद पंचायत सीईओ एवं मनरेगा कार्यक्रम अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

आयोजन का उद्देश्य संविधान के प्रति नागरिकों को जागरूक करना और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों का महत्व समझाना है। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की उद्देशिका के सामूहिक पाठ से होगी।

छात्रों के लिए निबंध लेखन, भाषण और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानकारी भी दी जायेगी।

जिले के प्रमुख अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण, मनरेगा जॉब कार्डधारी नागरिकों और छात्रों को संविधान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी को आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button