ब्रेकिंग
सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क... सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्म... महादेव घाट मार्ग पर बढ़ा जलस्तर, आवागमन बाधित; पुलगांव में शिवनाथ नदी के पास गणेश विसर्जन पर रोक सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम, 200 लोगों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के समीप जलभराव के कारण यातायात प्रभावित, नागरिकों के लिए ट्रैफि... ज्वेलर्स संचालक पर जानलेवा हमला, 48 घंटे में पुलिस ने अपचारी बालक को पकड़ा लगातार बारिश से परेशान हैं? हमें भेजें अपने इलाके की तस्वीर
छत्तीसगढ़दुर्ग

सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का महापौर अलका बाघमार ने किया सम्मान

दुर्ग/26 सितंबर/नगर पालिक निगम। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सिकोला भाटा स्थित आंगन बाड़ी भवन में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से देशसेवा के 25 साल के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित हुआ। कार्यक्रम में दुर्ग महापौर अलका बाघमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं की पारंपरिक रूप से गोदभराई कर उन्हें पौष्टिक आहार एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। वहीं नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराते हुए उन्हें मुंह मीठा कराया गया।

इस अवसर पर माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई गई।

उत्कृष्ट सेवा देने वाली दीदियों का सम्मान

कार्यक्रम में क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं दीदियों का महापौर अलका बाघमार ने पार्षद ललिता ठाकुर,पूर्व महापौर एवं भाजपा नेत्री चंद्रिका चन्द्राकर,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल,रत्नेश चन्द्राकर,महिला बाल विकास अधिकारी अनिता सिंह की मौजूदगी में सम्मान किया गया।

महापौर अलका बाघमार ने महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हमारी संस्कृति, मातृशक्ति के सम्मान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प का संगम है।

उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्य को नारी शक्ति के सम्मान से जोड़ते हुए कहा कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र माता-बहनों और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से भी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button