ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
छत्तीसगढ़दुर्ग

अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी दुर्ग की नई टीम घोषित

सैय्यद आसिफ अली बने अध्यक्ष, जाकिर खोखर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

दुर्ग। शहर की प्रमुख सामाजिक एवं जनकल्याणकारी संस्था अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी, दुर्ग (छत्तीसगढ़) ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनसेवा के लिए समर्पित बनाने के उद्देश्य से अपनी नई कार्यकारिणी, सरपरस्त मंडल, जरे निगरान एवं सदस्यों की सूची जारी कर दी है। नई टीम के गठन के साथ संगठन ने समाज सेवा, शिक्षा के प्रसार, आपसी भाईचारे, धार्मिक सौहार्द और जनकल्याण के कार्यों को नई गति देने का संकल्प व्यक्त किया है।

नई कार्यकारिणी में सैय्यद आसिफ अली को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि जाकिर खोबर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर मासूब अली, तबरेज खान एवं अजमल अली को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जुनेद लाल आजमी और जुबेर खान को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। सचिव पद पर फैजान अशरफ, शेख वसीम (विक्की) एवं इकबाल कुरेशी को नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रवक्ता के रूप में सैय्यद अनीस अली तथा मीडिया प्रभारी के रूप में सैय्यद सैफ जिम्मेदारी संभालेंगे।

अनुभवी सरपरस्त मंडल और निगरानी समिति का गठन

संगठन ने मार्गदर्शन और संगठनात्मक मजबूती के लिए वरिष्ठ एवं अनुभवी लोगों को सरपरस्त मंडल में शामिल किया है। इसके अलावा जरे निगरान (निगरानी समिति) का भी गठन किया गया है, जो संगठन की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगी।

समाजहित के कार्यों को मिलेगी नई दिशा

कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी शहर दुर्ग वर्षों से सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक और मानवीय सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद जरूरतमंदों की सहायता, शिक्षा के प्रचार-प्रसार, सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा।

सभी समाजजनों से सहयोग की अपील

कमेटी की ओर से समाजजनों से संगठन के कार्यों में सहयोग, सहभागिता और मार्गदर्शन देने की अपील की गई है, ताकि समाज के विकास, शिक्षा के विस्तार और सामाजिक सौहार्द को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

मीडिया प्रभारी सैय्यद सैफ ने बताया कि संगठन का उद्देश्य केवल एक समुदाय तक सीमित न होकर समाज में सद्भाव, शिक्षा और मानवता की सेवा को बढ़ावा देना है। नई टीम इसी सोच के साथ कार्य करेगी और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देगी।

नई कार्यकारिणी के गठन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button