ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

छत्तीसगढ़ क्रीडा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय छ.ग. महोत्सव वर्ष 2024-25 का आयोजन

दुर्ग | छत्तीसगढ़ क्रीडा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत विकाखण्ड एवं जिला स्तरीय छ.ग. खेल महोत्सव वर्ष 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में रस्साकसी, फुगड़ी, गेंड़ी, भौरा, लंगड़ी दौड़, रस्सीकूद, संखली का खेल शामिल है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए आयु वर्ग 09 से 14, 14 से 19 और 19 से 40 वर्ष तक महिला एवं पुरूष प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। खेल में शामिल होने के लिए इच्छुक खिलाड़ी पंजीयन के लिए आधार कार्ड एवं मोबाईल नंबर के साथ अपने ब्लाक के आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे।

सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार यह आयोजन दुर्ग विकासखण्ड के ग्राम खम्हरिया खेल मैदान में 25 मार्च 2025 को प्रातः 8 बजे रखी गई है। जिसका प्रभारी  बालक दास डहरे होंगे। धमधा विकासखण्ड के ग्राम सिरनाभांठा खेल मैदान में 25 मार्च 2025 को प्रातः 8 बजे रखी गई है। जिसका प्रभारी  शिव रजक होंगे। विकासखण्ड पाटन के ग्राम मर्रा में 31 मार्च 2025 को प्रातः 8 बजे रखी गई है।

जिसका प्रभारी  भरत लाल ताम्रकार होंगे। इसी तरह जिला स्तरीय कार्यक्रम मर्रा पाटन में 01 अप्रैल 2025 को प्रातः 8 बजे रखी गई है। जिसका प्रभारी  भरत लाल ताम्रकार होंगे। विकाखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला स्तरीय आयोजन में भाग लेंगे। अधिक जानकारी के लिए अपने विकासखण्ड नोडल अधिकारी एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के रविशंकर स्टेडियम दुर्ग स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button