ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

थाना मोहन नगर क्षेत्र में बालिका के अपहरण और हत्या का खुलासा

दुर्ग  | दिनांक 06.04.2025 के करीबन सुबह 08ः00 बजे 06 वर्षीय बालिका जो ओम नगर स्थित अपने घर से कन्या भोज हेतु अपनी बुआ के घर पडोस में गई थी जो अपने घर 10ःबजे तक वापस नहीं आने पर उसके परिजन आस-पास पता तलाश करने लगे|

जिसका पता नहीं चलने पर परिजन द्वारा थाना मोहन नगर में सूचित करने पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 133/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध अपहृता की पता-तलाश कि जा रही थी कि करीबन शाम 07 बजे प्रार्थी के पडोस में खडे़ काले रंग की जेस्ट कार क्रमांक CG-11-AX-2219 के सीट के नीचे  बालिका पड़ी होने की सूचना मिलने पर पिडिता को तत्काल शासकीय अस्पताल दुर्ग ले जाया गया जहॉ डॉक्टर द्वारा चेक करने पर बालिका की मृत्यु होना बताया।

उक्त घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुये  पुलिस अधीक्षक  दुर्ग  जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा घटना के आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुये थे। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  सुखनंदन राठौर (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग,

चिराग जैन (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक हेमप्रकाश नायक एवं उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) दुर्ग  अजय कुमार सिंह (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक शिव चंद्रा के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थानें की एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था।

गठित विशेष टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के आरोपी से पूछताछ किया गया जो बताया कि वह नशे का आदी है बालिका को अपने मकान के ऊपर वाले रूम में ले जाकर अनाचार कर अपने आप को बचाने के लिए बालिका का हत्या कर खड़ी कार के सीट के नीचे डाल देना स्वीकार किया|

आरोपी के विरूद्ध धारा 103(1), 64(2f), 65(2), 66, 238A बीएनएस, पाक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ कर आरोपी के विरूद्ध थाना मोहन नगर से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button