ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

बीजापुर में सीआरपीएफ जवान की आत्महत्या, जांच जारी

बीजापुर।  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ (CRPF) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि जवान ड्यूटी पर था, तभी उसने खुद को गोली मार ली. घटना से बटालियन मुख्यालय में हड़कंप मच गया. यह मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की 199 बटालियन के मुख्यालय पातरपारा भैरमगढ़ में तैनात हेड कांस्टेबल पवन कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

घटना गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे की है, जब पवन कुमार बटालियन मुख्यालय के टॉवर मोर्चा नंबर 02 पर ड्यूटी पर तैनात थे. घायल अवस्था में पवन कुमार को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हेड कांस्टेबल पवन कुमार हरियाणा के रेवाड़ी जिले के निवासी थे।मामले की सूचना मिलने पर भैरमगढ़ थाना पुलिस मर्ग पंजीबद्ध कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. जवान के शव को पोस्टमार्टम के बाद गृह ग्राम के लिए रवाना कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button