ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़रायपुर

भीषण गर्मी के बीच मुख्यमंत्री साय की अपील: पानी बचाइए, जीवन बचाइए, एक-दूसरे का रखें ध्यान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनता से विशेष सतर्कता बरतने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह समय केवल अपनी सुरक्षा का नहीं, बल्कि आसपास के लोगों की देखभाल करने का भी है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि भीषण गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें और तेज धूप से बचाव करें। उन्होंने जोर दिया कि छोटी-छोटी सावधानियां भी बड़े स्वास्थ्य जोखिमों से बचा सकती हैं।

सार्वजनिक स्थानों पर पानी की व्यवस्था करने की अपील

सीएम साय ने नागरिकों, व्यापारियों और संस्थानों से अपील की कि वे अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर राहगीरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें। उनका कहना है कि यह छोटा प्रयास किसी के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।

कमजोर वर्गों का रखें विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने बच्चों, बुजुर्गों, मजदूरों और खुले में काम करने वाले लोगों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति की तबीयत गर्मी के कारण बिगड़ती दिखे तो तुरंत उसे छायादार स्थान पर ले जाकर पानी या ओआरएस जैसे तरल पदार्थ उपलब्ध कराएं और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता लें।

पशु-पक्षियों के लिए भी संवेदनशीलता जरूरी

सीएम साय ने पशु-पक्षियों की देखभाल पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि घरों और आसपास पानी से भरे बर्तन रखना एक सरल लेकिन प्रभावी कदम है, जिससे गर्मी में बेजुबान जीवों को राहत मिल सकती है।

सेवा और सहयोग का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय आपसी सहयोग, सेवा और संवेदना को मजबूत करने का है। हर नागरिक को एक-दूसरे का सहारा बनकर इस कठिन मौसम का सामना करना चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति गर्मी के प्रभाव से असुरक्षित न रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button