ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
मध्यप्रदेश

नौतपा में मौसम का डबल अटैक: लू का कहर और आंधी-बारिश का खतरा

भोपाल। मध्यप्रदेश इस समय नौतपा के दौरान मौसम के दो अलग-अलग तेवरों का सामना कर रहा है। एक तरफ भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को झुलसा दिया है, तो दूसरी ओर कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना ने चिंता बढ़ा दी है।

राज्य के करीब 46 जिलों में तापमान लगातार सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सख्त सलाह दी गई है।

खजुराहो और नौगांव में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। खजुराहो और नौगांव में तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे ये शहर राज्य के सबसे गर्म इलाकों में शामिल हो गए हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इन क्षेत्रों में 18 मई के बाद से लगातार पारा 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। इसका असर यह है कि रात के समय भी गर्म हवाओं से राहत नहीं मिल रही है।

16 शहरों में पारा 44 डिग्री से ऊपर

भीषण गर्मी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के 16 प्रमुख शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।

दतिया में 45.7 डिग्री, रीवा में 45.4 डिग्री, दमोह में 45.2 डिग्री और राजगढ़ व टीकमगढ़ में 45 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहर भी लू की चपेट में हैं, जहां दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा जा रहा है।

लू के बीच बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। 29 से 31 मई के बीच कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जैसे जिलों में दिन में लू का असर रहेगा, जबकि शाम के समय तेज हवाएं और बारिश राहत दे सकती हैं।

अगले तीन दिन अहम

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 31 मई तक राज्य के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही और आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे तापमान में हल्की गिरावट संभव है।

हालांकि IMD ने स्पष्ट किया है कि लू का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होगा, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button