ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मध्यप्रदेश

शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद भी नहीं बना काम, गुस्से में युवक ने कर डाला महापाप

मध्यप्रदेश |  भक्ति और आस्था लोगों को बल देती है| जब इंसान स्थिति से हारने लगता है तब भक्ति की शरण में जाने से उसका मन शांत होता है| पूजा पाठ से मन की शांति मिलती है, दिमाग ठंडा होता है| जब डिमांड ठंडा होता है तो इंसान कुशाग्रता से काम कर पाता है, जिससे कामयाब होने के चांसेस बढ़ जाते हैं| मध्यप्रदेश के नीमच में रहने वाले एक शख्स ने अपनी इच्छा पूर्ति के लिए भगवान की शरण तो ली लेकिन जब उसका काम नहीं बना तो वो भगवान से बदला लेने पर उतारू हो गया|

मामला नीमच के बरुखेड़ा का है| यहां एक शख्स ने मंदिर में भगवान की मूर्तियां खंडित कर दी| शख्स ने शिवलिंग तोड़ दिया और हनुमान जी की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया| इसके बाद भक्तों ने मिलकर शख्स को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया| मूर्तियां खंडित होने से गांव के लोग काफी गुस्से में थे| अगर पुलिस समय पर शख्स को नहीं ले जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी| जांच में शख्स ने अपनी करनी की वजह पुलिस को बताई|

सनकी युवक ने पुलिस को अपनी हरकत की वजह बताई| शख्स ने कहा कि वह पिछले काफी समय से परेशान है| उसके घरवाले भी उससे रिश्ता तोड़ चुके हैं| अपनी परेशानी से निजात दिलवाने के लिए वो हर दिन भगवान को जल चढ़ाता था| मंदिर जाकर पूजा करता था और अपने दुःख हरने को कहता था| लेकिन इतने दिन परेशान रहने के बाद भी कोई कृपा नहीं बनी| इसी बात से गुस्साए शख्स ने मूर्तियां खंडित कर दी|

गुरुवार को पुलिस को घटना की जानकारी मिली| शख्स मंदिर जाकर मूर्तियां तोड़ रहा था| भक्तों ने ही दौड़कर उसे पकड़ा| अगर उसे पकड़ा नहीं जाता तो वो कई और मूर्तियों को नुकसान पहुंचा सकता था| पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर शख्स को अपने कब्जे में लिया| ग्रामीण इतने गुस्से में थे कि कानून को अपने हाथ में ले सकते थे| इस कारण समय से पहुंचकर पुलिस ने बड़ी समस्या होने से पहले ही रोक दी|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button