ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
मध्यप्रदेश

फोन पर दी धमकी – ‘बेटा जिस स्कूल में पढ़ता है उसे बम से उड़ा देंगे’, जानें पूरा मामला

इंदौर मध्यप्रदेश|  इंदौर शहर में एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस चकरघिन्नी बन गई। यहां के पल्लहर नगर स्थित गुरुकुल स्कूल को अनजान शख्स ने बम से उड़ाने की धमकी कॉल पर दी थी। यह कॉल उस शख्स ने स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र के पिता को किया था। कॉल करने वाले शख्स ने कहा था जिस स्कूल में बेटा पढ़ता है, उसे बम से उड़ा देंगे।

धमकी भरा फोन आने के बाद गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चे के पिता अंकित सोनी ने इसकी सूचना डायल-100 को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस, एंटी बम स्क्वाड के साथ स्कूल पहुंच गई। हालांकि, पुलिस और बम स्क्वाड को स्कूल में कोई भी बम या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। पुलिस और बम स्क्वाड ने स्कूल का चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लगा। पुलिस ने इसे फेक कॉल बताया है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस इंदौर साइबर सेल की भी मदद से कॉल करने वाले की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, इंदौर में रहने अंकित सोनी को एक अनजान शख्स द्वारा उस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसमें उनका बेटा भी पढ़ता था। उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें एक अनजान शख्स ने कहा कि “तुम्हारा बेटा जिस स्कूल में पढ़ता है, उस स्कूल में बम लगा दिया है। बचा सकते हो तो बचा लो।”
अपने बेटे की जान को खतरे में सुनकर अंकित ने जल्द ही डायल-100 पर फ़ोन किया और पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस तुरंत एक्शन में आई और बम स्क्वाड के साथ पल्लहर नगर स्थित गुरुकुल स्कूल पहुंच गई। पुलिस ने स्कूल को खाली करवाया और बम को खोजने में जुट गई। हालांकि, स्कूल का चप्पा-चप्पा खोजने के बाद भी उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा।

पुलिस ने बताया फेक कॉल

स्कूल परिसर का हर एक कोना तलाशने के बाद पुलिस ने इसे पेक कॉल बताया है। डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने कहा कि हम उस फोन की कॉल डिटेल निकालेंगे, जहां से ये फोन आया। शख्स ने अफवाह फैलाने और माहौल खराब करने की नियत से ये फोन किया होगा। हम दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। हमने सायबर सेल को अलर्ट कर दिया है। एरोड्रम थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button