ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़

रेलवे की लाखों यात्रियों को सौगात, एमपी से गया के लिए चलेगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूल

जबलपुर|  मध्यप्रदेश भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सहूलियत दी है। श्राद्धपक्ष के मौके पर पश्चिम मध्य रेलवे ने पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन के चलने से मध्य प्रदेश के जबलपुर और गया के बीच यात्रियों का सफर आसान होगा। पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन जबलपुर से गया के लिए तीन ट्रिप और गया से जबलपुर के लिए चार ट्रिप में चलेगी।

यह ट्रेन 18, 23 और 28 सितंबर को जबलपुर से प्रस्थान करेगी और गया से 17, 22, 27 सितंबर और 2 अक्टूबर को वापस आएगी।

ट्रेन के बारे में

गाड़ी संख्या: 01701
प्रस्थान की तिथि: 18.09.2024, 23.09.2024, और 28.09.2024
प्रस्थान समय: रात 19:35 बजे
जबलपुर से गया: कहां-कहां से गुजरेगी स्पेशल ट्रेन
ये ट्रेन जबलपुर से रात 19:35 में निकलकर सिहोरा रोड (20:18 बजे) पहुंचेगी, इसके बाद कटनी (21:10 बजे) पहुंचेगी, फिर मैहर (22:10 बजे) पहुंचेगी, फिर सतना (22:45 बजे) पहुंचेगी, मानिकपुर (00:10 बजे अगले दिन) पहुंचेगी, फिर प्रयागराज छिवकी (01:55 बजे) पहुंचेगी, फिर मिर्जापुर (03:10 बजे) पहुंचेगी, यगां से पंडित दीनदयाल उपाध्याय (05:10 बजे) पहुंचेगी, फिर सासाराम (06:30 बजे), फिर डेहरी ऑनसोन (06:53 बजे), फिर अनुग्रह नारायण रोड (07:18 बजे) आदि स्टेशन होते हुए गया स्टेशन पहुंचेगी।

ट्रेन के बारे में

गाड़ी संख्या: 01702
प्रस्थान की तिथि: 17.09.2024, 22.09.2024, 27.09.2024, और 02.10.2024
प्रस्थान समय: दोपहर 15:10 बजे

गया से जबलपुर: कहां-कहां से गुजरेगी स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन गया से 15:10 बजे निकलकर अनुग्रह नारायण रोड (16:13 बजे), डेहरी ऑनसोन (16:25 बजे), सासाराम (16:40 बजे), पंडित दीनदयाल उपाध्याय (18:35 बजे), मिर्जापुर (20:00 बजे), प्रयागराज छिवकी (21:40 बजे), मानिकपुर (00:40 बजे अगले दिन), सतना (02:30 बजे), मैहर (02:58 बजे), कटनी (05:05 बजे), सिहोरा रोड (06:00 बजे) होते हुए 08:00 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button