ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
भिलाई

भिलाई शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने निकाली जागरूकता रैली

भिलाईनगर। प्लास्टिक की झिल्ली, पन्नियों में दुकानदारो द्वारा सामान विक्रय किया जा रहा है। बार-बार समझाने, चालानी कार्यवाही करने के बाद भी नहीं मान रहे है।  दुकान दारो का कहना है, कि ग्राहक घर से थैला लेकर नहीं चलते है। वह सब कुछ अलग-अलग पालीथीन में ही मांगते है, हमे देना पड़ता है।

इसके प्रति लोगो को समझाइस देने, जागरूकता फैलाने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियो को निर्देशित किये है। इसी तारतम्य में आज सर्कुलर मार्केट, जवाहर मार्केट, सब्जी मण्डी, मटन मछली मार्केट, फल मण्डी में जोन आयुक्त सतीश यादव एवं स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के उपस्थिति में रैली का आयोजन किया गया।

जागरूकता रैली छावनी थाने से शुरू होकर व्यापारियो, ग्राहको के बीच में पहुंचकर उनको समझाइस दे रही थी कि झिल्ली, पन्नी में सामान लेना या देना दोनो प्रतिबंधित है। यह झिल्ली इतना पतला होता है कि इसका रिसायकल भी नहीं किया जा सकता है। नालियो, नालो को जाम कर देता है।

लोग झिल्ली में सब्जी, खाने की सामाग्री इत्यादि फेंक देते है, जिसे गौ माता खाकर बीमार पड़ जाती है, उनका पेट फुल जाता है। नाक से पानी गिरने लगता है, एक दिन वह दम तोड़ देती है।

इन सबके दोषी कहीं न कहीं हम सब समाज के लोग ही है। जो व्यापारी मना करने के बाद भी झिल्ली में सामान बेच रहे थे, उनका जप्ती बनाया गया। छोटे ठेले, सब्जी बेचने वाले एवं खरीदने वाले से भी 2600 रूपया अर्थदण्ड लिया गया।

सब्जी मण्डी में ही बिटेक इंजीनियर सुबोध सिंह द्वारा मिर्ची, धनिया, अदरक, लहसुन, टमाटर, नीबू इत्यादि को अलग-अलग झिल्ली में खरीद कर ले जा रहे थे। उन्हे रोककर समझाया गया, उनको निगम द्वारा थैला दिया गया। उन्होने कबूल किया यह हम लोगो की लापरवाही है, कि घर से झोला लेकर नहीं चलते है, अब हम जरूर लेकर निकलेगें।

सुश्री संध्या देवांगन कालेज छात्रा द्वारा झिल्ली में सब्जी लिया जा रहा था। उसे बताया गया कि बगल में ही 10 रूपये में अच्छा झोला मिल रहा है, उसने तुरन्त नया झोला खरीद कर सामान लिया। बोली मुझे मालूम ही नहीं था कि इतने सस्ते में झोला मिलता है।
जागरूकता रैली के दौरान वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के.सिंह, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे, हेमंत मांझी, मिशन मैनेजर अमन पटले, एकता शर्मा, पीआईयू, अभिनव ठोकने, सुभम पाटनी, शहरी अजीविका मिशन के सी.ओ., सीआरपी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button