ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

दुर्ग जिले में पुलिस ने पकड़ी 26 लाख रुपए की अवैध शराब की खेप, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

दुर्ग | दुर्ग जिले के डांडेसरा गांव में दुर्ग पुलिस ने गुरुवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 361 पेटी अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी है।

यह शराब महाराष्ट्र से लाई गई थी और चुनाव में इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला को सूचना मिली थी कि जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में नागपुर की शराब लाई जा रही है और उसे अवैध तरीके से खपाने का प्रयास किया जा रहा है।

SP ने तत्काल ASP सिटी सुखनंदन रौठर के नेतृत्व में एक टीम बनाई, जिसमें छावनी CSP हरीश पाटिल और अन्य थानों की पुलिस भी शामिल थी।

टीम ने सुबह के समय डांडेसरा गांव में छापेमारी की और वहां से कुल 361 पेटी शराब जब्त की, जिसकी कीमत 26 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में विजय निषाद (नगपुरा) और धनराज निषाद (डंडेसरा) को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी पंकज निषाद और उसका एक साथी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

यह कार्रवाई चुनावी समय में शराब की अवैध खेप के खिलाफ पुलिस का बड़ा कदम मानी जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button