ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

पीएससी में सफलता: एडीएम और जिला प्रशासन की टीम पहुंची उत्तम के घर, नगपुरा में दी बधाई

दुर्ग।  दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा तहसील दुर्ग निवासी उत्तम महोबिया पिता स्व शिव कुमार महोबिया का छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा 2023 में टॉप टेन में आकर सहायक आयुक्त

आदिम जाति कल्याण विभाग के पद पर चयन होने पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के प्रतिनिधि के रूप में जिला प्रशासन से अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अरविन्द कुमार एक्का|

एसडीएम दुर्ग हरवंश सिंह मिरी, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग हेमंत सिन्हा एवं अतिरिक्त तहसीलदार हुलेश्वर खूंटे ने ग्राम नगपुरा में उनके निवास स्थान पहुँच कर उत्तम को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

उत्तम महोबिया के साथ उनके परिवार में उनकी माता ज़ी सहित उनकी बहनों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई।

उत्तम शुरू से मेधावी छात्र रहें है, प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल, हाईहायर सेकेण्डरी तक स्कूली शिक्षा ग्राम नगपुरा में ही हुआ है।

12वीं में इन्होंने राज्य में टॉप टेन में स्थान बनाया था। उत्तम महोबिया ने 12 वीं के बाद रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल ब्रांच से इंजीनियरिंग की पढ़ाई किया है।

श्री महोबिया तीसरे प्रयास, तीसरे इंटरव्यू दिए थे और टॉप टेन में सफलता अर्जित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button