ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
भिलाई

सुपेला अस्पताल के ओएसटी सेंटर को स्थानांतरित करने की मांग तेज

भिलाई : लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में संचालित ओएसटी सेंटर को छावनी के सिविल डिस्पेंसरी में शिफ्ट किए जाने की मांग की गई है।

यहां के चिकित्साधिकारी डॉ. पीयाम सिंह ने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी को पत्र लिखा है।

डॉ. पीयाम सिंह नेलिखा है कि 7 दिसंबर को सुपेला अस्पताल में निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भाग लिया था। इस मौके पर सांसद ने अस्पताल का दौरा किया। यहां की व्यवस्था और समस्याओं का जायजा लिया।

सांसद ने डॉक्टरों से भी चर्चा की। इसमें उन्हें बताया गया था कि कैजुअल्टी वार्ड मेल के आधे भाग में ओएसटी सेंटर संचालित है।

उन्हें अवगत कराया गया कि अस्पताल परिसर के अंदर सेंटर होने से कई तरह की परेशानी होती है। नशे में लोग मरीजों और अस्पताल के स्टॉफ से हुज्जतबाजी करते हैं।

मेल वार्ड में भी हो रही जगह कम

इसके साथ ही ओएसटी सेंटर यदि मेल वार्ड के बगल से हटा तो वहां और अधिक जगह मिल पाएगी, जिससे अधिक मरीजों का इलाज हो पाएगा। चिकित्साधिकारी ने मांग की है कि इसे छावनी सिविर डिस्पेंसरी में शिफ्ट किया जाए, जिससे यहां की समस्या का समाधान हो सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने भी सेंटर को हटाने के दिए थे निर्देश

कुछ महीने पहले सूबे के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुपेला अस्पताल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने भी अस्पताल परिसर से ओएसटी सेंटर को हटाने का निर्देश दिया था।

इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के बहर से जन औषधि केंद्र को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने का भी आदेश दिया था, लेकिन अब तक दोनों चीजें नहीं हटाई गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button