ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

दुर्ग सांसद ने चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

दुर्ग। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने अपने लोकसभा क्षेत्र दुर्ग में चिकित्सा सुविधा के विस्तार के लिए स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षण किया गया।

सांसद ने बताया की भिलाई में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा सेक्टर 09 भिलाई में जवाहर लाल नेहरू अनुसंधान केन्द्र एवं चिकित्सालय संचालित है।

उक्त चिकित्सालय की लगभग 800 बिस्तर की क्षमता है। साथ ही वर्तमान में जनसंख्या वृद्धि के साथ चिकित्सा सेवा का विस्तार किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा की छत्तीसगढ़ राज्य में मेरे लोकसभा के नजदीक रायपुर लोकसभा में अखिल भारतीय आयूर्विज्ञान संस्थान (एम्स) स्थित है।

किन्तु छत्तीसगढ़ राज्य में और अधिक चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता है जिसकी पूर्ति एम्स रायपुर द्वारा नहीं की जा सक रही है, जिससे के मरीजों को ईलाज हेतु निजी अस्पताल अथवा राज्य के बाहर जाना पड़ता है।

जिससे आम जनता का खर्च भी ज्यादा होता है एवं समय पर उपचार की सुविधा नहीं हो पा रही है। इसलिए इस उक्त विषय में मेरे द्वारा केन्द्र सरकार के ध्यान आर्कषण में लाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button