ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दो अधिकारियों को पकड़ा, 10 हजार की की थी मांग

दुर्ग । छत्तीसगढ़ एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दो अधिकारियों को पकड़ा है। अधिकारियों के द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी से 10 हजार की मांग की गई थी। आज 6 हजार रूपये नगदी लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है।

मामले की शिकायत एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर के कार्यालय में देवव्रत देवांगन ने की थी। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त होने के पश्चात् भी उनका पदोन्नत पद पर वेतन निर्धारण / सत्यापन उप-संचालक, राज्य संपरीक्षा कार्यालय, दुर्ग में लंबित था, जिस वजह से उनका पेन्शन एवं अन्य देयताएं नहीं मिल पा रही थी।

देवांगन ने बताया कि उन्होंने राज्य संपरीक्षा कार्यालय, दुर्ग में पदस्थ आरोपीगण दिनेश कुमार, उप संचालक (संपरीक्षा), एवं होमन कुमार, सहायक संपरीक्षक से कई बार मिला किन्तु उनके द्वारा सत्यापन नहीं किया जा रहा था। बल्कि 10,000 रू रिश्वत की मांग की जा रही थी।

देवांगन ने बताया कि वे रिश्वत नहीं देता चाहते थे, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहते थे। शिकायत सत्यापन के दौरान देवांगन के निवेदन पर आरोपीगण 6000 रिश्वत लेने को सहमत हुए। आज दिनांक 11.09.2024 को ट्रेप आयोजित कर राज्य संपरीक्षा कार्यालय, दुर्ग में पदस्थ आरोपी दिनेश कुमार, उप संचालक (वित्त) एवं आरोपी होमन कुमार, सहायक संपरीक्षक को 6000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button