ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

चन्दूलाल चन्द्राकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रबंध कारिणी समिति एवं स्वशासी समिति की बैठक संपन्न

दुर्ग | जिले के कचान्दुर स्थित चन्दूलाल चन्द्राकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रबंध कारिणी समिति एवं स्वशासी समिति की बैठक आज महाविद्यालय सभा कक्ष में आयोजित की गई। दुर्ग संभाग के आयुक्त  एस.एन. राठौर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर  अभिजीत सिंह भी शामिल हुए।

बैठक में महाविद्यालय की सप्तम बैठक में किये गये निर्णय के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। महाविद्यालय हेतु एप्रोच रोड, हाई मॉस्क लाईट, सुरक्षा गॉड, सीसी कैमरा एवं मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की सुविधाओं और मरीजों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक पहल करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में स्वशासी समिति के बजट, लेक्चरल हॉल हेतु एसी क्रय, डेस्कटॉप कम्प्यूटर एवं अन्य उपकरण क्रय, काउंसिलिंग कार्य के देयकों के भुगतान, सेमीनार देयकों के भुगतान, वार्षिक उत्सव कार्यक्रम, स्वशासी समिति के ऑडिट के देयकों का कार्योत्तर स्वीकृति, एथिकल कमेटी, पहुुंच मार्ग में प्रकाश व्यवस्था, सीटी बस व्यवस्था, महाविद्यालय पहुंच मार्ग स्थित नाले का सुदृढ़ीकरण तथा चिकित्सालय में ऑडियोलॉजिस्ट एवं ऑप्टोमेट्रिक की सेवाएं और कलेक्टर दर पर मानव संसाधन रखने आदि विषयों पर चर्चा की गई।

इसके अलावा वर्ष 2024 में प्रबंध कारिणी समिति से अनुमोदन प्राप्त सामग्री/उपकरणों के क्रय पर व्यय की जानकारी दी गई। बैठक में समिति की सदस्य सचिव एवं चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. रजना सिंह, सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, एसडीएम  हरवंश सिंह मिरी तथा नगर निगम भिलाई, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, सेतु निगम व क्रेडा के अधिकारी, चिकित्सा महाविद्यालय के विशेषज्ञ प्राध्यापक एवं समिति के सदस्य डॉक्टर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button