ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

भेलवा तालाब में दीमक लगे पेड़ो पर चुना एवं पोटैशियम परमैंगनेट से पोताई किया जा रहा है।

भिलाईनगर। नेहरू नगर भेलवा तालाब का प्रमुख आकर्षण वहां के पुराने कतारबद्व लगे हुए विभिन्न प्रकार के आकर्षक वृक्ष है, जो सभी के मनो को मोह लेते है। नगर निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत के साथ भेलवा तालाब संधारण से संबंधित चर्चा के लिए गये हुए थे।

वहीं पर योगा, प्रणायाम करने वाले शैलेन्द्र सिंग, जितेन्द्र सिंग, कवित्री संध्या श्रीवास्तव, प्रदीप डालमिया, डां ललित पोपट ने शिकायत की पेड़ो के ऊपर दीमक लग रहे है। जिससे कुछ ही दिनो में अच्छे खासे हरे-भरे पेड़ सूख जायेगे, दीमक बहुंत खतरनाक होते है, सब पेड़ो को नुकसान पहुचायेगें, समय पर इसका निदान करना जरूरी है।
आयुक्त पाण्डेय ने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को वहीं से फोन करके तुरन्त इसका निदान करने के लिए आदेशित किये। आदेशानुसार दीमक लगे पेड़ो के ऊपर चुना एवं पोटैशियम परमैंगनेट से पोताई की जा रही है, इससे दीमक की समस्या का समाधान हो जायेगा।

साथ में यह भी ध्यान दिया जायेगा कि पोताई माह में 2 बार हो, जिससे दीमक लगे पेड़ो से दीमक निकलकर दुसरे पेड़ो तक जाकर नुकसान न पहुंचाने पावें। सभी पेड़ो को पानी भी समय अनुसार डाला जा रहा है, जिससे पेड़ हरे-भरे रहे। वहीं पर पेड़ो के पत्तो को संग्रहित कर उससे कम्पोस्ट खाद भी बनाया जा रहा है। जिससे वहीं पर स्थित पेड़ पौधो को खाद भी मिल सके।
इस दौरान उपअभियंता बसंत साहू, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button