ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

23 को आयोजित होगा जिला स्तरीय मछुआरा सम्मेलन एवं वार्षिक सभा

दुर्ग। 23 सितंबर सोमवार को सुबह 11 बजे  विवेकानंद भवन पद्मनाभपुर दुर्ग में जिला मछुआ सोसायटी विकास परिषद के तत्वाधान में दुर्ग, पाटन, धमधा तहसील जिला दुर्ग के समस्त पदाधिकारीगण, मछुआ सहकारी समिति के समस्त कार्यकारिणी सदस्य, सामान्य सदस्य, मछुआ समूह के पदाधिकारीगण, परम्परागत मछुआरा भाइयों एवं बहिनों का दुर्ग जिला स्तरीय मछुआरा सम्मेलन एवं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रात: 11 बजे अतिथि सम्मान,  दीप प्रज्जवलित व उद्बोधन, 12 बजे मछूआ समिति के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान, दोपहर 1 बजे भोजन अवकाश, 2 बजे अतिथि स्वागत एवं उद्बोधन, 4 बजे मछली विभाग दुर्ग से अतिथियों द्वारा सामाग्री वितरण जिसमें नाव, जाल, बर्फ  के बक्से आदि 5 बजे समापन कार्यक्रम से संपन्न होगा।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्यअतिथि ताम्रध्वज साहू (पूर्व केबिनेट मंत्री) अध्यक्षता घनश्याम पारकर (अध्यक्ष दुर्ग जिला निषाद समाज संगठन), विशेष अतिथि अरुण वोरा (पूर्व विधायक दुर्ग), धीरज बाकलीवाल (महापौर दुर्ग), रामकृष्ण धीवर संचालक सदस्य राष्ट्रिय मत्स्यजीवी सहकारी संघ दिल्ली), दुपत मुन्नालाल निषाद (अध्यक्ष राजनांदगांव निषाद समाज), राजेन्द्र निषाद (अध्यक्ष बालोद निषाद समाज), दिलीप निषाद (अध्यक्ष बेमेतरा निषाद समाज), चंदू निषाद (अध्यक्ष निषाद समाज जिला.धमतरी), श्रीमती पुष्पा यादव (अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग), राजेश यादव (सभापति नगर निगम), देवेन्द्र देशमुख (अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग), धनेश देशमुख (युवा कांग्रेस नेता दुर्ग ग्रामीण), प्रदीप सपहा (संरक्षक धीवर समाज (दुर्ग) होगें। वही कार्यक्रम समापन के अतिथिगण में

मुख्य अतिथि विजय बघेल (सांसद दुर्ग), अध्यक्षता कुंवर सिंह निषाद (विधायक गुण्डरदेही), विशेष अतिथि डोमनलाल कोर्सेवाड़ा (विधायक अहिवारा), गजेन्द्र यादव (विधायक दुर्ग), ललित चंद्राकर (विधायक दुर्ग ग्रामीण), सुरेश धीवर (प्रांताध्यक्ष धीवर महासभा रायपुर), रामकृष्ण (पूर्व मत्स्य महासंघ मार्ग रायपुर), छबेश्वर निषाद (कार्यवाहक मछुआ सोसायटी विकास परिषद बालोद जिला), राम निषाद (पूर्व मत्स्य महासंघ मर्या. रायपुर), समलू राम (अध्यक्ष मछुआ कांग्रेस राजनांदगांव),मंगलू राम धीवर (संरक्षक धीवर समाज महासमुंद), परमेश्वर फुटान धमतरी (संरक्षक धीवर समाज), लतखोर कोसरिया (राजनांदगांव संरक्षक धीवर समाज), प्रदीप सपहा (संरक्षक धीवर समाज) होगें। उक्त जानकारी कुशल थान सिंह मटियारा प्रदेशाध्यक्ष धीवर (मछुवारा) समाज महासभा व्यापार प्रकोष्ठ , कोषाध्यक्ष दुर्ग जिला मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button