ब्रेकिंग
दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु...
दुर्ग

चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्र में घटित हत्या के मामले का खुलासा, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त घारदार चाकू बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग  : प्रार्थी परीक्षा मरकाम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सोना उर्फ आकाश मजूमदार ने फोन कर मेरे बेटे अवतार मरकाम को दुर्ग बायपास रोड स्थित इंदर ढाबा बुलाया था जहॉ आकाश मजूमदार उर्फ सोना अपने साथी दीपक ठाकुर, मुकेश चौहान उर्फ चीरा, मशान, होरीलाल पटेल उर्फ बाती के साथ मिलकर अवतार मरकाम को जान से मारने की नीयत से गाल, कान, सीने में धारदार हथियार से हमाल कर हत्या कर दी है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगॉव में अपराध क्रमांक 104/25, धारा धारा 103(1), 3(5) बी एन एस पजींबद्व कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुये  पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग  जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुये थे। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  सुखनंदन राठौर (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग,  चिराग जैन (भा.पु.से.), एवं उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) दुर्ग  अजय कुमार सिंह (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एसीसीयु, चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा पुरूषोत्तम कुर्रे एवं प्रभारी थाना मोहन नगर निरीक्षक शिव चन्द्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था।

गठित विशेष टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में गवाह विकास सिंह परमार से पूछताछ कर आरोपियों की जानकारी प्राप्त कर आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु नाकाबंदी की गई एवं अलग-अलग टीम गठित कर आरोपियों के छिपने के संभावित स्थानों को चिन्हाकित कर घर, रिश्तेदारों एवं दोस्तों के घरांे पर दबिश दी गई इसी क्रम मे मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर आकाश मजूमदार उर्फ सोना को आदित्य नगर दुर्ग मे छिपे होने की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ कर हिरासत में लिया गया।

घटना के अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी हेतु तकनीकी सहायता लेते हुये सिरसा गनियारी क्षेत्र से मुकेश चौहान उर्फ चीरा, अमन साहू उर्फ मशान एवं होरीलाल पटेल उर्फ बाती को हिरासत में लिया गया पकडे गये सभी आरोपियों ने आगे पूछताछ पर बताया कि पूर्व में अवतार मुकेश के साथ मारपीट किया था एवं दीपक ठाकुर का अवतार के भाई के साथ विवाद होने से अवतार अपने भाईयों के साथ मिलकर दीपक का पैर तोड दिया था, होरी लाल का दीपक के साथ दोस्ती होने से अवतार चिड कर होली के समय होरी लाल के साथ मारपीट किया था।

इन सभी बातों से अवतार से नाराज होकर पूरानी रंजिश रखते हुये हम सभी मिलकर अवतार मरकाम को कहीं पीने के लिए बुलाते है और मौका पाकर उसको मार देने की षडयंत्र रचकर घटना को अंजाम देने दिनांक 29.03.2025 को षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से दीपक ठाकुर ने सोना उर्फ आकाश मजुमदार से बोला कि तुम्हारे साथ अवतार का बातचीत होता है तुम उसे बियर पिलाने के बहाने बुलाओ बाकी का काम हम लोग कर लेंगे तब सोना हमारी योजना में शामिल होकर अवतार को बुलाने के लिए राजी हो गया|

और अवतार को फोन कर इंदर ढाबा चिखली बुलाया और हम सभी एक साथ दीपक ठाकुर की ग्न्ट गाड़ी से इंदर ढाबा पहूॅच गये अकाश मजूमदार और दीपक ठाकुर ग्न्ट गाडी के पास खडे रहे एवं मुकेश उर्फ चिरा, होरीलाल उर्फ बाती और अमन साहू उर्फ मसान तीनों गाडी से दूर अंधेरे में छुपकर अवतार मरकाम के आने का इंतजार करने लगे जैसे ही अवतार मरकाम दीपक और अकाश मजूमदार उर्फ सोना के पास पहूंचा चिरा, बाती और मसान तीनों अवतार को पीछे से घेरते हुये पास रखे चाकू से अवतार के कान गला, और सीने में ताबडतोड हमला कर अवतार को अधमरा छोड़ कर सभी वहॉ से भाग गये। पकड़े गये सभी आरोपियों के विरूद्ध चौकी जेवरा से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयु से सउनि पूर्ण बहादूर, सउनि गुप्तेश्वर प्र.आर प्रदीप सिंह, धनंजय वर्मा, आरक्षक तिलेश्वर, फारूक खान, जी रवि, नरेन्द्र सहारे, खुर्रम बक्श एवं समस्त स्टाफ चौकी जेवारा सिरसा की उल्लेखनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी

01 अकाश मजुमदार उर्फ सोना पिता सनत मजुमदार, उम्र 36 साल, साकिन प्रेम नगर, सिकोला भाठा, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग

पूर्व अपराधिक रिकार्ड कुल 11 प्रकरण जिसमे मारपीट के 10 एंव 01 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है ।

02 मुकेश चौहान उर्फ चिरा पिता हरेन्द्र चौहान, उम्र 22 साल, साकिन हनोदा रोड, गलैक्सी अटल आवास, थाना पद्यनाभपुर, जिला दुर्ग

पूर्व अपराधिक रिकार्ड कुल 11 प्रकरण जिसमे मारपीट के 07, आबकारी एक्ट 01, एनडीपीएस एक्ट 01 एंव 02 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है ।

03 अमन साहू उर्फ मशान साहू पिता दुर्गा प्रसाद साहू उम्र 25 साल,  साकिन ब्लाक नं. 83, मकान नं. जी04 बाम्बे आवास उरला, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग

पूर्व अपराधिक रिकार्ड कुल 07 प्रकरण जिसमे मारपीट के 04, लूट 01, चोरी 01 एंव 01 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है ।

04 होरी लाल पटेल उर्फ बाती पिता बउवा पटेल, उम्र 25 साल, साकिन आर्युवेदिक अस्पताल के पीछे सिकोला बस्ती, थाना मोहन नगर,  जिला दुर्ग

पूर्व अपराधिक रिकार्ड कुल 13 प्रकरण जिसमे मारपीट के 12 एंव 01 जुआ एक्ट का प्रकरण दर्ज है ।

फरार आरोपी

01 दीपक ठाकुर पिता केवल ठाकुर उम्र 27 साल, निवासी सिकोला भाठा दुर्ग, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग

पूर्व अपराधिक रिकार्ड कुल 15 प्रकरण जिसमे हत्या का प्रयास 01, मारपीट के 10, आर्म्स एक्ट 02, 01 जुआ एक्ट एंव शासकीय कार्य में बाधा का 01 प्रकरण दर्ज है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button