ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
भिलाई

पुराने पैसे लेनदेन की बात को लेकर युवक पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपीगण गिरफ्तार

भिलाई  : प्रार्थिया विमलेश्वरी राजपूत पति परवेन्द्र  सिंह उम्र 35 साल सेक्टर 7 सड़क नंबर 15 क्वार्टर नंबर 3 एफ भिलाई द्वारा दिनांक 28.03.2025 को थाना भिलाई नगर उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत की है |

जिसमे  दिनांक 28.03.2025 को रात्रि 01.00 बजे से 01.30 बजे के मध्य  विशाल अपने साथी संजय गिरी उर्फ लिची , संजय सोनकर एवं मोहम्मद साहिल एवं एक अपचारी बालक के साथ मिलकर प्रार्थिया के पति से पुराने लेनदेन की बात को लेकर हत्या करने की नियत से चाकू से प्राणघातक हमला किया है |

जिससे प्रार्थी को चोंट आया है | जिसकी रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर मे अपराध क्र. 126/2025 धारा 109, 3(5) बीएनएस. का अपराध पंजीबद्ध  कर विवेचना मे लिया गया घटना को गंभीरता से लेते हुये  पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग  जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे.)  के द्वारा इस प्रकार के घटना के रोकथाम हेतु त्वरित कार्यवाही करने के संबंध मे  दिये गये दिशा निर्देश का पालन करते हुये|

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  सुखनंदन राठौर एवं  सत्य प्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के मार्गदर्शन मे थाना भिलाई नगर पुलिस को प्रकरण मे संलिप्त आरोपीगणो की जानकारी प्राप्त हुयी कि,आरोपी विशाल कन्नोजिया एवं संजय गिरी उर्फ लीची का प्रार्थिया के पति के साथ पैसे के आपसी लेनदेन का विवाद था |

जिस विवाद के फलस्वरुप आरोपी संजय गिरी उर्फ लीची एवं विशाल कन्नोजिया के द्वरा अपने अन्य 03 साथीदारान के सथ प्रार्थिया के सेक्टर 07 स्थित घर पर घटना को अंजाम दिया गया है | विवेचना के दौरान आरोपीगणो:- 1  विशाल कन्नोजिया पिता रुदल कन्नोजिया उम्र 23 साल साकिन शाप नं. 09 इस्पात नगर रिसाली थाना नेवई जिला दुर्ग

2. संजय सोनकर पिता किशन प्रसाद उम्र 23 साल साकिन अम्बेडकर नगर कैम्प 02 थाना छावनी जिला दुर्ग 3. साहिल पिता मोहम्मद फिरोज उम्र 21 साल आदर्श नगर दुर्गा  किराना स्टोर्स कैम्प 02 छावनी भिलाई को प्रकरण मे संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है | एवं विधि से संघर्षरत बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह मे निरुद्ध किया गया है |

उक्त कार्यवाही मे उनि. नीता राजपुत सउनि. दिनेश सिंह , प्र. आर. प्रेम कुमार सिंह, अनिल गुप्ता , इसरार अहमद , हेमेन्द्र कुर्रे , छोटेलाल , विनोद पटेल की भुमिका महत्वपूर्ण रही |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button