ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
छत्तीसगढ़

125 दिन रोजगार गारंटी योजना को लेकर दुर्ग भाजपा कार्यालय में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की प्रेस वार्ता

दुर्ग। जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने संबोधित किया। इस दौरान केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “नई विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन–ग्रामीण (विबी-जी राम जी)” के अंतर्गत 125 दिन की रोजगार गारंटी योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इसके माध्यम से ग्रामीण युवाओं, किसानों और श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे पलायन रुकेगा और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना साकार होगी।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और गरीब व जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आजीविका का सहारा मिलेगा। भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुँचे।

प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विधायक ललित चंद्राकर, विधायक डोमन लाल कोरसेवाडा, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, महापौर अल्का बाघमार, भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, केंद्रीय नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर एवं जिला महामंत्री दिलीप साहू मंचस्थ रहे।

कार्यक्रम का संचालन मीडिया संयोजक राजा महोबिया ने किया। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से योजना की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवार इस योजना का लाभ उठा सकें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button