ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग में नई अस्थायी समिति गठित, प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष नामांकित

दुर्ग। दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर अहम निर्णय लिया है। सहकारिता विभाग द्वारा बैंक की कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से एक नई अस्थायी प्रबंधन समिति गठित की गई है। इसके संबंध में आदेश 15 दिसंबर 2025 को जारी किया गया।

आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के तहत यह समिति बैंक के संचालक मंडल के सभी अधिकारों का निर्वहन करेगी। शासन ने प्रीतपाल बेलचंदन को समिति का अध्यक्ष तथा नरेश यदु को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह व्यवस्था आगामी निर्देश तक प्रभावशील रहेगी।

अधिकारियों के अनुसार यह निर्णय पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए लिया गया है, ताकि बैंक से जुड़े प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों का निष्पादन बिना किसी बाधा के किया जा सके। आदेश पर पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ के हस्ताक्षर और कार्यालयीन मुहर अंकित है। साथ ही आदेश की प्रतियां संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दी गई हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button