ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत
दुर्ग

अहिवारा और नंदनी नगर में गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 2.063 किलो गांजा जब्त, दोनों आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अहिवारा रेलवे कॉलोनी और ग्राम ओखरा नंदनी नगर क्षेत्र में दबिश देकर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 2.063 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा सहित नकद रकम भी जब्त की गई है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना नंदनी नगर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों स्थानों पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मेरी जॉर्ज (उम्र 55 वर्ष, निवासी रेलवे कॉलोनी अहिवारा) एवं पोप चंद मारकण्डे (उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम अखोरा, नंदनी) बताया।

आरोपी मेरी जॉर्ज के कब्जे से सफेद रंग की पॉलीथीन में रखी 9 पुड़िया कुल 1.107 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 12,000 है, एवं बिक्री की रकम 1,470 जब्त की गई। वहीं, पोप चंद मारकण्डे के कब्जे से सफेद छीटदार थैले में रखी 0.489 किलोग्राम एवं थैले के बाहर रखी 0.467 किलोग्राम गांजा (कुल 0.956 किलोग्राम), जिसकी कीमत 6,000 है, तथा बिक्री की रकम 1,100 जब्त की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नंदनी नगर में क्रमशः अपराध क्रमांक 182/25 एवं 184/25 धारा 20(ख), 27(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नंदनी नगर एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button