ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
दुर्ग

बैंक लॉकर बना ‘चोरी का अड्डा’, प्रबंधन पर 40 तोला सोना गायब करने का आरोप

दुर्ग. भिलाई में बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से गायब हुए लाखों रुपये के सोने के मामले में पुलिस ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। भिलाई में तीन माह पहले यह मामला सामने आया था, जिसके बाद भी पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की थी। दूसरी ओर बैंक प्रबंधन पीड़ित के आरोपों को खारिज करता रहा, लेकिन आखरिकार दुर्ग एसएसपी की पहल पर तीन माह बाद पीड़ित की शिकायत पर बैंक प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

दुर्ग जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां इंदिरा पैलेस सिविक सेंटर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से खाता धारक दरोगा सिंह का 40 तोला सोना गायब होने की घटना लगभग 3 महीने पहले सामने आई थी। जब पीड़ित ने भिलाईनगर थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की तब पुलिस ने भी इस पर शिकायत लिखने से मना कर दिया था।

पीड़ित ने भिलाई नगर थाने से लेकर एसपी और आईजी के सामने गुहार लगाई, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम को अब इस मामले की जांच के लिए लगाया गया है। सेक्टर 5 निवासी पीड़ित दरोगा सिंह ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा में उसे 1991 से लॉकर नम्बर 697 आवंटित हुआ था। लॉकर में अपने परिवार का सोना तीन अलग-अलग पोटलियां बनाकर रखा था, जिसमें से 40 तोला सोना गायब हो चुका है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख है।

नवम्बर 2024 को लॉकर रूम में सीपेज के कारण लॉकर खोलने में परेशानी होना बताया और इसकी शिकायत करने पर लॉकर की देखरेख करने वाली अनिता कोरेटी एक अस्थाई लॉकर नंबर 547 दिया। इस दौरान पुराना लॉकर ठीक करने के लिए चाबी अपने पास रख लिया।

दरोगा सिंह ने बताया कि 17 जनवरी 2025 को अनिता कोरेटी ने फोन पर बताया कि पुराने लॉकर का सामान अस्थाई लॉकर में रख दिया गया है। पुराना लॉकर ठीक होने के बाद फिर से उसे दे दिया जाएगा। इसके बाद दरोगा सिंह ने 22 अप्रैल 2025 को जब लॉकर खोला तो उसमें से दो अलग-अलग बैगों में रखे सोने के गहने गायब थे। केवल एक पोटली में उनके बहु के गहने थे वही लॉकर में पाया गया। दारोगा सिंह ने बताया कि लॉकर का संचालन वे स्वयं करते हैं और उनके साथ उनकी पत्नी श्यामा सिंह जाती है।

उनकी बेटी अराधना सिंह ने कभी भी लॉकर नहीं खोला। आरबीआई के गाइडलाइन के अनुसार लॉकर के सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी बैंक प्रबंधन की है और इसमें वे पूरी तरह से विफल हुए। इस मामले में भिलाई नगर पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधन पर केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button