ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रक से पति-पत्नी की बाइक हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

भिलाई । भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने सिग्नल पर बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी।

जिससे पति दूर जा गिरा, लेकिन पत्नी के सिर से ट्रक का पहिया गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए दुर्ग रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 11.30 खुर्सीपार थाना से कुछ ही दूरी पर यह हादसा हुआ है।

घायल पति नीलेश अग्रवाल ने बताया कि, वो इंडस्ट्रियल एरिया में नौकरी करता है। मरोदा सेक्टर के इंदिरा चौक पर उसका घर है। उसकी पत्नी खिलेश्वरी उर्फ छोटी भिलाई-3 अपने मायके गई थी।

सिग्नल पर बाइक पर मारी टक्कर ड्यूटी खत्म होने के बाद नीलेश उसे लेने गया। वापस आते समय खुर्सीपार गेट के पास लगे सिग्नल में रुका। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

जिससे नीलेश बाइक से दूर जा गिरा। वहीं उसकी पत्नी ट्रक के पहिए के सामने आ गई। हादसे के बाद ड्राइवर भाग गया।पति की हालत गंभीर हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि नीलेश को काफी चोटें आई हैं।

उसका पैर फैक्चर हो गया। उसे गंभीर हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद दुर्ग रेफर कर दिया गया। वहीं, खिलेश्वरी के शव का आज पोस्टमॉर्टम होगा।

घायल पति नीलेश का अस्पताल में चल रहा इलाज। 2 साल की बेटी के सिर उठा मां का साया खिलेश्वरी हाउस वाइफ थी।

नीलेश और खिलेश्वरी की दो साल की बेटी भी है। इस हादसे ने उस मासूम के सिर से मां का साया छीन लिया।

खिलेश्वरी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button