ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

-मोबाइल मेडिकल यूनिट के शिविर का कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने किया निरीक्षण

दुर्ग। नगर पालिक पालिक सीमा क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट दाई दीदी क्लिनिक अपनी निरंतर सेवाएं दे रहा है, एक भी दिन इसकी सेवाएं बाधित नहीं हुई,

प्रतिदिन शहर क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के साथ ही जरूरत की दवाइयां मोबाइल मेडिकल यूनिट ने उपलब्ध कराई जा रही है! इमरजेंसी के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी यहां पर उपलब्ध है!

नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत स्लम क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट दाई दीदी क्लिनिक के माध्यम से शिविर लगाकर लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे उन्होंने शिविर में चिकित्सकों व उपस्थित स्टाफ की जानकारी लेते हुए मेडिकल यूनिट में किए जा रहे जांच की जानकारी ली। महिलाओं की छोटी, बड़ी बीमारियों का इलाज दाई-दीदी क्लीनिक में हो रहा है,

दाई-दीदी क्लीनिक महिलाओं के लिए मददगार साबित हो रही है! महिलाएं अपनी कई सारी चिकित्सा संबंधी परेशानियां लेकर दाई-दीदी क्लीनिक में पहुंचती है और क्लीनिक के महिला डॉक्टर से खुलकर अपनी बीमारियों के संबंध में बताती हैं! महिला चिकित्सक बीमारियों को समझकर आवश्यक जांच कर दवाइयां उपलब्ध करा रही है साथ ही बेहतर चिकित्सीय सलाह भी दे रही है! निरीक्षण के दौरान दाई दीदी क्लिनिक

डॉक्टर श्वेता कृपलानी

नर्स – चंद्रकला

लैब टेक्नीशियन – राजेश्वरी सिन्हा,फार्मासिस्ट – विधि साहु

वाहन चालक – केदार यादव मौजूद रहे!

मोबाइल मेडिकल यूनिट दाई दीदी क्लिनिक में डेंगू जांच की सुविधा भी उपलब्ध मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से बीपी, शुगर, थायराइड, सीकलिन के साथ ही 41 प्रकार के जांच की सुविधा उपलब्ध है! चलित चिकित्सा इकाई में डेंगू की भी जांच की जाती है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button