ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान
दुर्ग

कुम्हारी नगर पालिका परिषद् में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

दुर्ग | नगर पालिका परिषद् कुम्हारी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज शासकीय प्राथमिक शाला, बाजार चौक, वार्ड क्रमांक 07, कुम्हारी में आयोजित किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  अरुण साव एवं विशिष्ट अतिथि विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व संसदीय सचिव  सियाराम साहू उपस्थित थे।

एसडीएम  महेश राजपूत ने अध्यक्ष और पार्षदों को शपथ दिलाई। महापौर के शपथ ग्रहण पश्चात् 66 के ग्रुप में कुल 24 पार्षदों ने शपथ ली।

समारोह में नगर पालिका परिषद् कुम्हारी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मती मीना वर्मा ने सभी अतिथियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने नगर के विकास और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। जिन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button