ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
दुर्ग

आबकारी विभाग दुर्ग ने जप्त की एम.पी. की मदिरा, 02 आरोपी गिरफ्तार एवं 02 वाहन जप्त

दुर्ग  | कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी  जी.के भगत व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 17 फरवरी 2025 को रात्रि गश्त के दौरान आबकारी विभाग दुर्ग के द्वारा ग्राम नंदिनी खुन्दिनी, थाना नन्दिनी नगर में अवैध शराब के परिवहन की सूचना पर त्वरित

एवं विधिवत कार्यवाही कर 2 आरोपी राजकुमार सिंह पिता जोगेंदर सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी-जुनवानी थाना सुपेला जिला दुर्ग के आधिपत्य से एक सफ़ेद रंग सेवरलेट बिट कार वाहन क्र. सीजी 04 केव्ही 7060 के पिछली सीट पर रखा 29 नग पेटी प्रत्येक पेटी में 48 नग पाव, कुल 1392 नग पाव रॉयल ब्लू व्हिस्की राज्य गोवा निर्मित विदेशी मदिरा जप्त किया गया।

इसीप्रकार रंजीत सिंह पिता ओंकार सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी – कैंप 1 आदर्श नगर थाना- छावनी के अधिपत्य के ग्रे रंग के आल्टो कार क्रमांक सीजी 07 एमए 9418 के सीट व डिग्गी में रखा 29 पेटी प्रत्येक पेटी में 48 नग पाव कुल 1392 नग पाव रॉयल ब्लू माल्ट व्हिस्की विदेशी मदिरा जप्त किया गया।

कुल मदिरा 2784 नग पाव (58 पेटी), जिसकी कुल मात्रा 591.12 बल्क लीटर व बाज़ार मूल्य 361920 रूपये का शराब एवं उपरोक्त 2 वाहन (बाज़ार मूल्य क्रमशः 350000 रूपये व 300000 रूपये) (जप्त सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य 10,11,920 रूपये) जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार नेताम द्वारा आरोपियों को जेल दाखिल कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

इस प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी निर्मला ठाकुर, सुप्रिया शर्मा, धीरज कन्नौजिया, पंकज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक अरविंद साहू, हरीश पटेल , प्रियंक ठाकुर, गीतांजलि तारम, भोजराम आबकारी मुख्य आरक्षक प्रहलाद सिंह राजपूत, आरक्षक संदीप तिर्की, वाहन चालक दुर्गेश कुर्रे, नोहर साहू, धनराज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button