ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़रायपुर

दुर्ग–जगदलपुर प्रवास पर सीएम साय, कुम्हडाकोट को मिलेगा जनजातीय गौरव वाटिका का तोहफा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज प्रदेश के दुर्ग और जगदलपुर जिलों के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास की शुरुआत वे दुर्ग से करेंगे, जहां प्रशासनिक और विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे।

दुर्ग में बैठक के बाद मुख्यमंत्री जगदलपुर जिले के कुम्हडाकोट पहुंचेंगे। यहां शाम 5:25 बजे वे जनजातीय गौरव वाटिका का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस, जगदलपुर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुनेंगे।

दुर्ग में पिछड़ा वर्ग विकास पर मंथन
मुख्यमंत्री के दुर्ग प्रवास के दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जनप्रतिनिधि, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इसमें ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक उत्थान से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

बस्तर पंडुम को लेकर तैयारियां तेज
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर आएंगी। वे बस्तर पंडुम के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा भी बस्तर क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखता है। बस्तर पंडुम के दूसरे आयोजन के समापन समारोह में उनकी उपस्थिति प्रस्तावित है। इस आयोजन को लेकर पूरे बस्तर अंचल में खासा उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button