ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
दुर्ग

दुर्ग जिले में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ की बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। दुर्ग जिले में दुर्ग नगर निगम के साथ की कुम्हारी नगर पालिका, पाटन व उतई नगर पंचायत के लिए भी चुनाव होने है।

नामांकन के पहले दिन दुर्ग नगर निगम के महापौर पद के लिए एक और पार्षद पद के लिए 30 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदा। इसके साथ ही नगर पंचायत के लिए भी नामांकन फॉर्म खरीदे गए। वहीं भिलाई में उपचुनाव के लिए एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र खरीदा।

दुर्ग कलेक्टोरेट में निगम, पालिका व नगर पंचायतों के लिए नामांकन फार्म खरीदने की अलग अलग व्यवस्थाएं की गई। अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।

नामांकन के पहले दिन दुर्ग नगर निगम में महापौर के लिए एक व पार्षद के लिए 30 लोगों ने फार्म खरीदा। अभी तक भाजपा व कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की लेकिन दोनों दलों के लोगों ने फार्म खरीदा है और भरने की भी तैयारी है।

पालिका व पंचायत चुनाव के भी फार्म लिए गए

नगर पंचायत पाटन की बात करें तो यहां अध्यक्ष पद के लिए 2 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदे। वहीं पार्षद पद के लिए एक सहित कुल 3 फॉर्म बिके। उतई नगर पंचायत की बात करें तो पहले दिन यहां अध्यक्ष पद के लिए 1 फॉर्म और पार्षद पद के लिए 4 फॉर्म बिके।

इस तरह पहले दिन यहां कुल 5 फॉर्म खरीदे गए। नगर पालिका कुम्हारी की बात करें तो यहां अध्यक्ष पद के लिए अभी किसी ने भी दावेदारी नहीं की। यहां नामांकन पत्र खरीदने के पहले दिन पार्षद पद के लिए 2 फॉर्म खरीदे गए।

महापौर का नामांकन फार्म 20 हजार रुपए

नामांकन शुरू होने के बाद महापौर के लिए सर्वाधित 20 हजार रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। इसी तरह किसी भी वर्ग की महिलाओं के लिए भी महापौर के लिए नामांकन का शुल्क 10 हजार रुपए है। वहीं पार्षद के लिए नामांकन फॉर्म की कीमत 5 हजार रुपए है।

सभी वर्ग में महिला अभ्यर्थियों के लिए 2500 रुपए नामांकन शुल्क तय किया गया। यदि कोई महापौर प्रत्याशी एसटी, एससीऔर ओबीसी वर्ग के लिए नामांकन फॉर्म खरीदेगा तो उसकी कीमत 10 हजार रुपए हैं।

जाति प्रमाण दिखाने पर ही नामांकन फॉर्म की कीमत आधी देनी पड़ेगी। एसटी, एससीऔर ओबीसी वर्ग से जाति प्रमाण पत्र लाने पर पार्षद पद के प्रत्याशी के लिए नामांकन की कीमत 2500 रुपए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button