ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
रायपुर

रायपुर मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा ने की आत्महत्या, कोरबा स्थित घर में फंदे से लटकी मिली लाश

रायपुर/कोरबा। कोरबा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां रायपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही 22 वर्षीय MBBS छात्रा छाया गौतम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के कला मंदिर इलाके की है। छाया का शव उनके सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला, जिससे पूरे परिवार और इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छाया पिछले 15 दिनों से कोरबा में रह रही थी और मानसिक तनाव से गुजर रही थी। उसने अपने पिता शशि भूषण गौतम, जो कि SECL में पदस्थ हैं, को बताया था कि पढ़ाई के दौरान वह कई समस्याओं का सामना कर रही है। पिता ने उसका इलाज एक निजी अस्पताल में भी शुरू करवाया था।

शुक्रवार सुबह, जब घर में कोई नहीं था, छाया ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त उसकी मां भी घर पर नहीं थीं।

परिजनों के अनुसार, छाया बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल थी और डॉक्टर बनना उसका सपना था।

कुसमुंडा थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब पुलिस रायपुर मेडिकल कॉलेज और छाया की सहेलियों से पूछताछ करने के साथ-साथ मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button