ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

वृद्ध दम्पत्ति को मिला महतारी वंदन का सहारा

दुर्ग | जिले के दुर्ग विकासखण्ड के पुरई गांव निवासी ढेला बाई यादव और उनके पति शिव प्रसाद यादव, दोनों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। परिवार में और कोई सदस्य नहीं है। जिनसे उन्हें जीविकोपार्जन में अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

60 वर्ष से अधिक उम्र होने के कारण उन्हें मनरेगा में भी काम नहीं मिल पा रहा था। वृद्धावस्था में पेंशन के लिए भी प्रयास किए गए लेकिन सर्वे सूची में नाम नहीं होने के कारण उन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही थी।

गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नेहा साहू ने ढेला बाई को जुड़ने की सलाह देते हुए महतारी वंदन योजना का आवेदन भरा। आवेदन स्वीकृत होने पर ढेला बाई यादव को विगत मार्च 2024 से हर माह 1000 रूपए की राशि प्राप्त हो रही है।

इस राशि से उनकी जीविकोपार्जन की मूलभूत जरूरतें पूरी हो रही हैं। ढेला बाई यादव और उनके पति शिव प्रसाद सरकार की इस योजना से काफी खुश हुए है|

उन्होंने जीविकोर्पाजन की सहारा  मिल जाने पर इस योजना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button