ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे आश्रितों के लिए, दावा आपत्ति सूची सूचना पटल में किया गया चस्पा

दुर्ग | नगर पालिक निगम के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति की तैयारी चल रही है। समिति की अगली बैठक में इस पर मुहर भी लग सकती है।

अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे 49 पात्र लोगों की निगम मुख्यालय में सूची चस्पा किया गया है।कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने कहा कि जल्द प्रकरणों का निराकरण करें।नगर पालिक निगम में सेवाकाल के दौरान दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित परिवारों के अनुकम्पा नियुक्ति हेतु निगम मुख्यालय में प्रकरण प्राप्त हुए है।

अनुकंपा आवेदन का छानबीन करने पर 49 प्रकरण पाये गये और उनके अनुसार सूची तैयार की गई है, यदि कोई आवेदकों का नाम सूची में शामिल नहीं है, वे 07 दिवस अर्थात दिनांक 01 जनवरी 2025 तक अपना दावा समस्त दस्तावेज के साथ आवेदन आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग के स्थापना शाखा में जमा करे, सूची का प्रकाशन नगर पालिक निगम के सूचना पटल में चस्पा किया गया है।बता दें कि दावा आपत्ति के बाद कार्रवाही कर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर जल्द अनुकम्पा नियुक्तियां होगी।

प्रदेश सरकार अनुकंपा नियुक्ति के मामले को लेकर काफी गंभीर है। मृतक कर्मियों के आश्रित परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार है।कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने जल्द कार्रवाही कर अनुकंपा नियुक्ति करने की हिदायत दी गई है।जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button