ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

डिजिटल अरेस्ट करने के नाम पर ठगी करने वाले एक अन्य आरोपी को थाना भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई | जिले मे घटित आनलाईन ठगी एवं साईबर अपराध के लंबित प्रकरणो के त्वरित निराकरण एवं फरार आरोपियों को पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार कर लंबित प्रकरणो के निराकरण करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  विजय अग्रवाल  (भापुसे.) के द्वारा दिये गये दिशा निर्देश पर थाना भिलाई नगर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया |

प्रार्थी इंद्रप्रकाश कश्यप पिता ईश्वरी प्रसाद कश्यप उम्र 51 साल 178 सी रुआबाँधा सेक्टर भिलाई नगर द्वारा दिनांक 16.11.2024 को थाना भिलाई नगर उपस्थित आक एक लिखित शिकायत पत्र प्रस्तुत किया जिसमे  मोबाईल नंबर 9783623063 के धारक द्वारा खुद को टी.आर.ए.आई (ट्राई) से काल कर रहा हूं आपके आधार कार्ड से क्राईम हुआ है|

कहकर कुल 49,01,196/- रुपये जमा करवाकर ठगी करने के संबंध मे पस्तुत शिकायत पत्र पर थाना भिलाई नगर मे अपराध क्र. 469/2024 धारा 318(4) बीएनएस. कायम कर विवेचना मे लिया जाकर प्रकरण के 04 आरोपीगणो को पुर्व मे अलग अलग स्थानो से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है एवं अपराध मे संलिप्त प्रत्येक आरोपीगणो के संबंध मे जानकारी लिया जाकर विधिवत कार्यवाही किया जा रहा है।

अन्य आरोपियों की पतासाजी क्रम मे आरोपी भरत कुमार मेनारिया पिता चुन्नीलाल मेनारिया उम्र 30 साल साकिन ग्राम बांसड़ा थाना खेरोदा तह.  वल्लभनगर जिला उदयपुर राजस्थान को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर तकरीबन 07 माह पुर्व पुणे निवासी सद्दाम मुल्ला द्वारा औरंगाबाद के निवासी बापु धर भराड नाम के व्यक्ति का आईसीआईसीआई. बैंक का खाता , इंटरनेट  बैंकिग का युजर आईडी. पासवर्ड तथा बैंक मे रजिस्टर्ड सिम कार्ड तथा जिस मोबाइल में  सिम कार्ड को चेक किया गया था वह वाला मोबाईल फोन को देना बताया । जिस पर आरोपी भरत कुमार मेनारिया की प्रकरण मे संलिप्तता पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है|

नाम आरोपी :- भरत कुमार मेनारिया पिता चुन्नीलाल मेनारिया उम्र 30 साल साकिन ग्राम बांसड़ा थाना खेरोदा तह.  वल्लभनगर जिला उदयपुर राजस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button