ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
दुर्ग

दुर्ग रेंज के 09 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने उप पुलिस अधीक्षक

दुर्ग  | 11 जून 2025 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन में “पीपिंग सेरेमनी” का आयोजन कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज 32 बंगला, भिलाई में किया गया। यह अवसर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दुर्ग रेंज में पदस्थ 09 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक  राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर एवं केप पहनाकर पदोन्नत किया गया और उनका सम्मान किया गया।

पदोन्नत होने वाले निरीक्षकों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. तुल सिंह पट्टावी जिला बालोद
  2. लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल जिला बालोद
  3. मती संतोषी ग्रेस जिला बेमेतरा
  4. यशकरणदीप ध्रुव जिला दुर्ग
  5. मती ममता अली शर्मा जिला दुर्ग
  6. विपीन रंगारी जिला दुर्ग
  7. मती नवी मोनिका पाण्डेय जिला दुर्ग
  8. कुंज बिहारी नागे जिला दुर्ग
  9. एम्ब्रोस कुजूर जिला दुर्ग

आईजी  गर्ग एवं एसएसपी  अग्रवाल ने सभी नवपदोन्नत उप पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नति की बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अतिरिक पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग  सुखनंदन राठौर,   चन्द्र प्रकाश तिवारी (उप पुलिस अधीक्षक – लाइन, जिला दुर्ग),  पनिक राम कुजूर (उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि कार्यालय दुर्ग),  नीलकंठ वर्मा (रक्षित निरीक्षक, दुर्ग)  सहित पुलिस पी.आर.ओ प्रशांत कुमार शुक्ला, फोटोग्राफर शेख मोहम्मद उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button