ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
क्राइमछत्तीसगढ़

दिल दहला देने वाली वारदात : युवक ने मां की हत्या कर शव के पास गाया गाना

जशपुर। जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी बेटे की हरकतों ने सभी को हैरान कर दिया, क्योंकि हत्या करने के बाद वह घर के दूसरे कमरे में बैठकर गाना गा रहा था।

सूचना मिलते ही कुनकुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को हिरासत में लिया। मृतका की पहचान गुलाबाई के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम जीतराम यादव बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी बेहद असामान्य व्यवहार करता नजर आया। प्रथम दृष्टि में उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। वहीं, यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी वाकई मानसिक रूप से अस्वस्थ है या फिर गिरफ्तारी से बचने के लिए वह ऐसा दिखावा कर रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button