ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
भिलाई

पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त, मनीष पाण्डेय बोले – घर में घुसकर मारना ही मोदी जी का संकल्प

भिलाई नगर| भारतीय सेना ने एक और साहसिक और सटीक सैन्य कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इस निर्णायक हमले ने भारत की सैन्य क्षमता और आतंकवाद के खिलाफ उसकी “जीरो टॉलरेंस” नीति को एक बार फिर से दुनिया के सामने रख दिया है।

इस ऑपरेशन के बाद पूरे देश में गर्व, सम्मान और उत्साह की लहर दौड़ गई है। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय ने इस सैन्य अभियान की सराहना करते हुए कहा,
“भारतीय सेना हमेशा देश की बेटियों के सिंदूर और नागरिकों की रक्षा के लिए तत्पर रही है। आज मोदी जी ने साबित कर दिया कि यह नया भारत है, जो आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारता है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय सेना और समस्त देशवासियों को इस साहसिक और प्रभावी अभियान के लिए बधाई दी।

पाण्डेय ने आगे कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को और भी स्पष्ट कर दिया है – अब न कोई समझौता होगा, न कोई चुप्पी। न्याय और सुरक्षा सर्वोपरि हैं।”

देशभर में इस ऑपरेशन को लेकर आम नागरिकों और राजनीतिक नेताओं ने भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर #OperationSindoor और #NewIndiaStrikesBack जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

यह ऑपरेशन न केवल सैन्य सफलता है, बल्कि यह भारत की नई रणनीतिक सोच और आत्मविश्वास का परिचायक भी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button