ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
रायपुर

CG बोर्ड 12वीं रिजल्ट: अखबार बांटने वाला बना टॉपर, अखिल सेन ने 98.20% के साथ मारी बाज़ी

रायपुर \ – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं, और इस साल का परिणाम प्रेरणादायक कहानियों से भरपूर रहा। राज्य टॉपर बना है कांकेर जिले का अखिल सेन, जिसने 500 में से 491 अंक (98.20%) प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।

अखिल की कहानी खास इसलिए है क्योंकि वह हर सुबह अखबार बांटता था। उसके पिता एक अखबार एजेंसी चलाते हैं और आर्थिक स्थिति बहुत साधारण है, लेकिन अखिल ने कभी भी अपनी परिस्थिति को अपनी पढ़ाई के आड़े नहीं आने दिया। पढ़ाई के प्रति उसके समर्पण और अनुशासन ने उसे राज्यभर के छात्रों के लिए मिसाल बना दिया है।

कॉमर्स संकाय के छात्र अखिल ने इससे पहले 10वीं कक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया था, जहाँ उसने 97.17% अंक हासिल किए थे।

इस वर्ष CGBSE 12वीं की परीक्षा में कुल 2,40,356 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 1,94,906 विद्यार्थी पास हुए। कुल पास प्रतिशत 81.87% रहा।

छात्राओं ने 84.67%

छात्रों ने 78.07% सफलता दर दर्ज की।

टॉप-10 सूची में इस बार 19 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है, जिनमें से रायपुर जिले के 7 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी।

विद्यार्थी अपने नतीजे CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट
🔗 cgbse.nic.in
🔗 results.cg.nic.in
पर देख सकते हैं।

अखिल सेन की सफलता यह संदेश देती है कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी सपना साकार किया जा सकता है – चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button