ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

CG बोर्ड 10वीं रिजल्ट: पाटन की नूतन वर्मा ने 97.83% अंकों के साथ टॉप 10 में मारी बाजी, सरकारी स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

पाटन– छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में पाटन ब्लॉक के पाहंदा (अ) स्थित शासकीय हाई स्कूल की छात्रा नूतन वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.83% अंक प्राप्त किए हैं। इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ नूतन ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में नवां स्थान हासिल कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

नूतन की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि संसाधन सीमित हो सकते हैं, लेकिन यदि हौसले बुलंद हों और मेहनत में कोई कमी न हो, तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर इतनी बड़ी सफलता अर्जित करने वाली नूतन वर्मा की इस उपलब्धि पर ब्लॉक, स्कूल और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, परिजनों और ग्रामीणों ने नूतन की मेहनत, लगन और समर्पण को सलाम करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय प्रबंधन ने नूतन की सफलता को पूरे स्कूल के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

नूतन वर्मा का यह परिणाम न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता, शिक्षक समुदाय की मेहनत और ग्रामीण प्रतिभाओं की क्षमता का जीवंत प्रमाण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button