ब्रेकिंग
जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज
दुर्ग

गांधी चौक हटरी बाजार में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | दुर्ग के गांधी चौक स्थित हटरी बाजार में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को भीषण आगजनी की घटना घटी। इस आग में पांच दुकानों का सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे दुकान मालिकों को लाखों का नुकसान हुआ। आग की चपेट में एक मोटरसाइकिल भी आ गई थी। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान ओमकार यादव उर्फ नानू (23 वर्ष) के रूप में की है, जो भवानी बुक डिपो के पीछे स्थित हटरी बाजार का निवासी है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे की हालत में था और उसने आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

कोतवाली थाना प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे इस घटना का कोई ठीक से ख्याल नहीं है और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त नजर आ रहा है। इसके अलावा, उसने यह भी कहा कि वह दुकानदारों से किसी तरह की दुश्मनी नहीं रखता था।

इस आगजनी के कारण दुकानदारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। नागपुर बूट हाउस के मालिक नानेश्वर सिंघारे ने बताया कि उनकी चप्पल-जूते की दो दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे उन्हें करीब 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

 शिक्षक नगर के अजीमुद्दीन कुरैशी ने बताया कि उनकी एक दुकान चप्पल-जूते की और दूसरी इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग की थी, जो आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गईं, जिससे उन्हें लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। ओम साई फुटवियर के मालिक भगवान दास सिंघारे ने भी अपनी दुकान में आग लगने से करीब 12 लाख रुपये के नुकसान की बात की।

पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और आगजनी के कारणों की जांच भी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button