ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

प्रभारी महापौर नरेंद्र बंजारे ने वार्ड क्रमांक 43 नाला सफाई कार्य का किया निरीक्षण

दुर्ग | नगर पालिक निगम/महापौर अल्का बाघमार दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर इंदौर रवाना हुई हैं। उनकी अनुपस्थिति में नगर निगम के सुचारू रूप से संचालन के लिए उन्होंने वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे को महापौर का प्रभार सौंपा है|

महापौर बाघमार के मार्गदर्शन में प्रभारी महापौर नरेन्द्र बंजारे ने आज प्रभारी महापौर का प्रभार मिलने के बाद पहला कार्य आज स्वास्थ्य विभाग अमला के साथ आल सुबह ने वार्ड क्रमांक 43 सहगल ऑटो से लेकर सुभाष नगर तक में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने नाला सफाई की व्यवस्था और गुणवत्ता का जायजा लिया और आवश्यक सुधारों के लिए निरीक्षण के दौरान जोन नोडल अधिकारी को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा मुख्य रूप से, नाला सफाई की वर्तमान स्थिति और वर्षा पूर्व तैयारियों पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सफाई के दौरान नाला के अंदर आस पास झाड़ियों को काटकर सफाई कर हटवाए।

निरीक्षण में प्रभारी महापौर बंजारे ने नाला सफाई के काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को चेताया और सफाई व्यवस्था में लापरवाही न हो, इसके लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि नाला सफाई का काम समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए ताकि बारिश के मौसम में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

प्रभारी महापौर नरेंद्र बंजारे ने वार्ड के निवासियों से भी अपील की कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को नाला-नालियों में न डालें, बल्कि नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालें। इससे नाला सफाई में आसानी होगी और वार्ड में स्वच्छता बनी रहेगी।

संक्षेप में,प्रभारी महापौर ने वार्ड 34 में नाला सफाई का निरीक्षण किया और इस महत्वपूर्ण कार्य में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button