ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

सरपंच प्रियालता महिपाल का अभिनव पहल पंचायत में खोला बुक बैंक

ग्राम पंचायत औंसर डिघारी में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया फिर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। ग्राम पंचायत औंसर डिघारी के सरपंच प्रियालता महिपाल ने ग्रामवासियों के लिए 400 से अधिक किताबें जनसहयोग से जुटाएंं है जिसका लागत मूल्य 40,000 रुपये से भी अधिक है। गाँव के युवक युवतियों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा के पुस्तक भी एकत्र किया गया है। संविधान दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत औंसर डिघारी में स्वामी आत्मानंद वाचनालय में बुक बैंक की शुभारंभ किया गया।

जिसमें हर तरह की किताबें हैं इसे ग्रामवासी पंचायत में आकर भी पढ़ सकेंगे और पंचायत से घर ले जाने की भी सुविधा है। बुक बैंक में नवोदय, राष्ट्रीय छात्रवृति परीक्षा, एकलव्य, SSC, रेलवे, पुलिस, आर्मी, अग्निवीर, पटवारी, शिक्षक भर्ती से लेकर PSC तक के पुस्तक उपलब्ध है। सरपंच प्रियालता महिपाल ने बताया कि आगामी समय में इसका और भी विस्तार किया जाएगा तथा जो कोई भी पंचायत के लिए को पुस्तक देगा उसे पंचायत द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मितानिन , आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं , सहायिकाओं, सक्रिय महिलाओं, पशु सखी, भोजन माताओं का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रियालता महिपाल ने सभी के योगदान की सराहना की। माताओं की सेवा भाव और समर्पण को नमन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में कल्पना साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग ने सरपंच के इस प्रयास की सराहना की, उन्होंने कहा कि इससे गाँव में पढ़ाई का अच्छा माहौल बनेगा।

इस अवसर पर नारद साहू कोषाध्यक्ष तहसील साहू समाज पाटन, भूपेश निर्मलकर उप सरपंच, सुरेश वर्मा,गजेंद्र भारती, प्रकाश भास्कर पंच, शशि वर्मा सचिव, भूषण वर्मा रोजगार सहायक, रोशनी चतुर्वेदी, त्रिवेणी भारती, श्यामा भारती,अनिता ठाकुर, सुमित्रा यादव पंच,अनकेश्वर महिपाल, विकास ठाकुर, मितानिन ,आंगनबाड़ी कार्यकताएं सहायिकाए, बिहान की क्रेडर ,स्कूल की रसोईया, पंचगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button