ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
दुर्ग

दुर्ग-भिलाई में पुलिस विभाग की क्राइम मीटिंग संपन्न, SSP विजय अग्रवाल ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

दुर्ग-भिलाई। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आईपीएस विजय अग्रवाल ने रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एक अहम क्राइम मीटिंग का आयोजन किया। इस बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान SSP विजय अग्रवाल ने थाना-चौकी प्रभारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने रोजनामचा (डेली डायरी) को समय पर संधारित करने, लंबित अपराधों का विशेष रूप से एक वर्ष से अधिक पुराने अपराधों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही नवीन आपराधिक कानूनों के तहत पुलिसकर्मियों को ई-साक्ष्य मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से घटनाओं की वीडियो और फोटोग्राफी करने, जब्ती, तलाशी, मेमोरण्डम और बयान की रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। उन्होंने नफीस सिस्टम के अंतर्गत फिंगरप्रिंट अपलोडिंग पर भी विशेष जोर दिया।

अपराधियों की निगरानी और जन शिकायतों का त्वरित निराकरण:
SSP ने निगरानी और गुंडा बदमाशों की नियमित चेकिंग करने तथा उसकी रिपोर्ट रोजनामचा में दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने पर भी बल दिया गया।

प्रभारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे अपने अधीनस्थ विवेचना अधिकारियों को नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में सही मार्गदर्शन दें और उनका उचित प्रशिक्षण सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button