ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस ने नष्ट किए 7.88 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ, 14 लाख से अधिक अफीम के पौधों का किया गया वैधानिक नष्टीकरण

दुर्ग। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना पुलगांव में एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में जब्त लगभग 7.88 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का वैधानिक प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई 4 जून 2026 को उच्च स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति की निगरानी में भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के एसएमएस-3 प्लांट में संपन्न हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना पुलगांव के अपराध क्रमांक 247/2026 में स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act), 1985 की धारा 8 एवं 18 के तहत बड़ी मात्रा में अफीम एवं उससे संबंधित सामग्री जब्त की गई थी। न्यायालयीन और वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन मादक पदार्थों को निर्धारित नियमों के अनुरूप नष्ट किया गया।

नष्टीकरण की कार्रवाई दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं ड्रग्स डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष अभिषेक शांडिल्य के नेतृत्व में की गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल तथा आबकारी उपायुक्त शशांक कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। पर्यावरण विभाग एवं संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद मादक पदार्थों का सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से नष्टीकरण किया गया।

प्रकरण में आरोपियों से अफीम के पौधे, जड़, तना, पत्ती, फूल एवं फल सहित लगभग 14,30,100 नग सामग्री, कुल 62,422.2 किलोग्राम वजन की बरामद हुई थी। इसके अलावा 62.540 किलोग्राम अफीम डोडा तथा 572 ग्राम अफीम युक्त सूखी डोडा बुक्की भी जब्त की गई थी। जब्त मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत करीब 7.88 करोड़ रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक पनिक राम कुजूर, शिल्पा साहू, पर्यावरण विभाग के संजय सिंह परिहार तथा बीएसपी एसएमएस-3 प्लांट के अधिकारी भी मौजूद रहे।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन, परिवहन, बिक्री या सेवन से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने में जनता का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button